फर्रुखाबाद: कमालगंज सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी और कर्मचारियों से ली जानकारी
कमालगंज सीएचसी का सीएमओ डॉ०आनंद उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। डॉक्टर अपने-2 कक्ष में मरीजों का उपचार करते पाए गए।सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष पहुंचकर फार्मासिस्ट रविंद्र और अनिल चंद्रा से दवाइयां की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कक्ष में पहुंचे।उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर उनकी उपस्थिति दर्ज कराई।