गुना नगर: मध्य प्रदेश महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी बनी गुना की सुधा त्रिवेदी स्वतंत्रता पार्क में हुई बैठक
पतंजलि की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार में केंद्रीय प्रभारी साध्वी देव प्रिया के नेतृत्व में हुई। जिसमे गुना की सुधा त्रिवेदी को एमपी महिला पतंजलि योग समिति का राज्य प्रभारी बनाया गया है। 20 अप्रैल को गुना के स्वतंत्रता पार्क में योग समिति गुना की हुई बैठक में महिला राज्य प्रभारी को कार्यकारिणी एवं कार्यो की जानकारी दी। आगामी कार्य योजना बनाई गई।