तोकापाल: मेदांता अस्पताल पहुंचकर विधायक विनायक गोयल ने किरण सिंह देव के परिजनों से की मुलाकात
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।