देवबंद: नागल में 8 ढाबा संचालकों पर केस दर्ज, एक्सप्रेसवे के क्रैश बैरियर काटने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के 6 लेन एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर काटने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में नागल पुलिस ने आठ ढाबा संचालकों पर केस दर्ज किया है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर की शिकायत पर बुधवार सुबह आठ बजे यह कार्रवाई हुई।