जमुई: धधौर गांव में उधार सामान मांगने पर युवक को पीटकर किया घायल, उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 धधौर गांव में बुधवार को दिन के करीब 11:00 बजे दुकान से उधर सामान मांगने को लेकर दुकानदार सीताराम सिंह अपने पुत्र राजेश सिंह के साथ लक्ष्मण मांझी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे लक्ष्मण मांझी बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद परिजन द्वारा लक्ष्मण मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी घायल द्वारा पुलिस को दी गई है।