जमुई: गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के बाद मजदूर को चाकू मारा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। वही विरोध करने पर एक मजदूर को चाकू से मारकर घायल कर दिया जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर की पहचान जिले के खैरा थाना अंतर्गत केवाल फरियता गांव निवासी नूनदेव यादव का 24 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में की गई