जमुई: हुड़रहिया गांव में भूमि विवाद के चलते पड़ोसियों ने मुखबाधिर व्यक्ति को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हुड़रहिया गांव में मंगलवार की देर शाम करीब 6:30 बजे भूमि विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने मुखबधिर गांगू नामक व्यक्ति को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे परिजन द्वारा रात 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।