जमुई: जमुई के विभिन्न विद्यालयों में मकर संक्रांति महोत्सव के तहत पतंग, मेंहदी और चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Jan 15, 2025 कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जमुई जिले के विभिन्न विद्यालयों में मकर संक्रांति महोत्सव पर बुधवार को दिन के 11:00 बजे पतंग, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड भर के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया।