कटकमदाग: कटकमदाग में खरीफ कार्यशाला एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का हुआ प्रशिक्षण
कटकमदाग प्रखंड सभागार में कृषि विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को तीन बजे सम्पन्न हुआ।कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार, वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई