मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और ईंटों से हमला, आधा दर्जन घायल
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के लुगासी चौकी अंतर्गत मड़रका गांव में पटेल और कुशवाहा परिवार के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, जबकि पटेल परिवार के तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर