भंडरा: भंडरा निरीक्षण में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुविधाएं बेहतर करें
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार दोपहर 2 बजे भंडरा प्रखंड में सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण अभियान के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जनवितरण प्रणाली, जल संरक्षण और मत्स्यपालन से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।