हुज़ूर: भोपाल के कमला नगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, सोने -चांदी के जेवरात समेत ₹300000 का माल हुआ बरामद
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2024 भोपाल के कमला नगर थाना पुलिस ने चोरी के जेवरात बेचने की फिराक में खड़े एक 32 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उससे 2 और चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके। आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।