हुज़ूर: भोपाल भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक हरि वल्लभ हुए भाजपा में शामिल, CM डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2024 शिवपुरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 2 बार विधायक रह चुके हरि वल्लभ शुक्ला ने आज भोपाल भाजपा कार्यालय में भाजपा जॉइन कर ली। वे एक बार समानता दल से भी विधायक चुने गए थे। शुक्ला ने सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी मे भाजपा की सदस्यता ली। उनके बेटे आलोक शुक्ला ने भी कांग्रेस छोड़ दी है|