हुज़ूर: भोपाल लोक सभा सीट से तीन कैंडिडेट के नॉमिनेशन निरस्त,जयश्री के कांग्रेस से भरे तीन फॉर्म कैंसिल
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2024 भोपाल लोकसभा सीट पर 28 कैंडिडेट ने कुल 41 नॉमिनेशन जमा किए थे। आज इनकी जांच की गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में हुई जांच में कांग्रेस की डमी प्रत्याशी जयश्री हरिकरण के 3नॉमिनेशन निरस्त हो गए, जबकि उनका निर्दलीय नामांकन सही है। इसी तरह सोमश्री, प्रकाश और एके जीलानी के नामांकन भी निरस्त हो गए हैं। अब 25 कैंडिडेट बचे हैं।