हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 7 साल की मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2024 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 7साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों को बच्ची घर के करीब बेसुध हालत में मिली थी। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।