हुज़ूर: 6 नंबर स्थित कबीले इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से किया हमला व एक युवक को सीने पर मारा मुक्का
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2024 6 नंबर स्थित कबीले इलाके में 10 से अधिक बदमाशों ने एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वहीं एक युवक के सीने पर मुक्का मारा, जिससे मौके पर ही युवक को हार्ट अटैक आ गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मामला पैसों के लेन-देन का है।