तुरकौलिया: सपही में गन्ना के खेत से मंगलवार को एक महिला का शव बरामद, मायके वालों ने 8 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
सपही में गन्ना के खेत से मंगलवार शाम 6:30 बजे एक महिला का शव बरामद हुआ है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए 8 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि मृत महिला की पहचान सपही निवासी दुखन माझी की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई।