तुरकौलिया: एसपी के निर्देश पर पीपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को बनाया गया तुरकौलिया थाना का थानाध्यक्ष, आज देंगे योगदान
एसपी के निर्देश पर पीपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को बनाया गया तुरकौलिया थाना का नया थानाध्यक्ष। मंगलवार को देंगे योगदान। एसपी ऑफिस से मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि सुनील कुमार मंगलवार को योगदान देंगे। इससे पहले तुरकौलिया के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव थे। वही सुनील कुमार पीपरा थानाध्यक्ष बनने से पहले मुफ्फसिल थाना में कार्य कर चुके है।