उज्जैन: नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर दर्शन की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण 🐍🔱
उज्जैन में आगामी नागपंचमी पर्व के अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कर्कराज, चारधाम, हरसिद्धि, बड़ा गणेश और प्रवेश द्वार क्रमांक-4 सहित संपूर्ण दर्शन मार्ग का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के कड़े निर्देश दिए हैं।
#UjjainNews #NagPanchami #Nagchandreshwar #UjjainCollector #siti24ujjain