उज्जैन: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने किए बाबा महाकाल के भस्म आरती दर्शन, बोले- 'बाबा बुला ही लेते हैं' 🙏🔱
प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार कुमार विश्वास ने रविवार सुबह ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा उनका स्वागत और सत्कार किया गया। इस मौके पर कुमार विश्वास ने कहा कि श्रावण माह में बाबा महाकाल किसी न किसी बहाने से अपने दरबार में बुला ही लेते हैं, यह उनकी असीम कृपा है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता की सराहना की। मंदिर परिसर में कुमार विश्वास को देखकर उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह नजर आया।
#UjjainNews #KumarVishwas #Mahakaleshwar #BhasmaAarti #siti24ujjain