उज्जैन: परस्पर सहकारी बैंक में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा, विकास के संकल्प के साथ मनी आजादी 🏦🇮🇳
देवास गेट स्थित परस्पर सहकारी बैंक में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। बैंक के अध्यक्ष अनिल सिंह चंदेल के नेतृत्व में तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 8 दशकों में देश ने काफी विकास किया है, लेकिन हमें प्रगतिशील देशों की तुलना में अभी और आगे जाना है। कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात सभी बैंक पदाधिकारियों, कर्मचारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
#UjjainNews #IndependenceDay #SahakariBank #UjjainBanking #siti24ujjain