उज्जैन: 12 बादाम पर 12 ज्योतिर्लिंग उकेर कर गौरव महावर ने रचा इतिहास, 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज 🏆🎨
उज्जैन के होनहार युवा और कादंबिनी चिल्ड्रंस अकादमी के पूर्व छात्र गौरव महावर ने अपनी अद्भुत कला के दम पर शहर का नाम रोशन किया है। गौरव ने मात्र 49 मिनट के रिकॉर्ड समय में 12 बादामों पर 12 ज्योतिर्लिंगों के सूक्ष्म चित्र उकेरने का ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' के टाइटल से नवाजा गया है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर उनकी पूर्व स्कूल प्राचार्या मंजू कीर्ति वशिष्ठ सहित पूरे शहर ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
#UjjainNews #GuinnessWorldRecord