करछना: करेहा गांव सहित विभिन्न जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज पुलिस की रही तैनाती।
करछना क्षेत्र के करेहा गांव सहित विभिन्न जगहों पर रमजान महीने के अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए सड़कों के बजाय मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मस्जिदों के पास पुलिस की तैनात की गई थी। वहीं बाजारों में भी जगह-जगह पुलिस तैनात रही है।