करछना: नीबी गांव में एक गरीब के कच्चे खपरैल घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जलकर राख।
करछना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी फूलचंद प्रजापति पुत्र गूदर प्रजापति के यहां शुक्रवार शाम 4:30 बजे के करीब अज्ञात कारणों से कच्चे खपरैल घर में आग लगने से गरीब का आशियाना समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घर के अंदर बैठी दिव्यांग ज्योति भी झुलस गई।सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ज्योति को उपचार के लिए भेज दिया गया।