करछना: अवैध तरीके से खनिज संपदा लादकर परिवहन कर रहे 10 ट्रकों को SDM के नेतृत्व में घूरपुर पुलिस ने किया सीज
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में अवैध तरीके से खनन व परिवहन करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में घूरपुर थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है।अवैध तरीके से खनिज संपदा लादकर परिवहन कर रहे 10 ट्रकों को सीज किया।पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग व ARTO को रिपोर्ट प्रेषित की है।