करछना: बरदहा गांव में उप जिलाधिकारी ने अपने हाथों से खेतों में गेहूं काटकर उत्पादन क्षमता का किया निरीक्षण, वीडियो आया सामने
प्रयागराज के उप जिलाधिकारी करछना का एक वीडियो सामने आया है जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल करछना विकासखंड अंतर्गत बरदहा गांव में उप जिलाधिकारी करछना जागृति अवस्थी ने गेहूं के खेत में अपने हाथों से गेहूं काटकर उत्पादन क्षमता का निरीक्षण किया।उनके इस कार्य की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।