बंजरिया: अजगरी वार्ड 5 व 6 में जर्जर तार व केबल बदलने का कार्य पूरा हुआ, ग्रामीणों में हर्ष
अजगरी वार्ड 5 व 6 में जर्जर तार व केबल बदलने का कार्य पूरा हुआ,ग्रामीणों में हर्ष। मंगलवार जानकारी देते हुए आशुतोष कुमार निशांत ने बताया कि जर्जर तार व केबल से अक्सर शॉट सर्किट से आग लगता था। लेकिन अब इससे ग्रामीणों को निजात मिली है। बताया कि इसकी शिकायत की जा रही थी,लेकिन कार्य नही हो रहा,जिसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई, तब जाकर कार्य पूरा हो सका है।