बगोदर: बगोदर पुलिस ने जीटी रोड औंरा से 16 मवेशी लदा ट्रक जब्त किया, चालक गिरफ्तार
बगोदर पुलिस ने जीटी रोड औंरा के पास शुक्रवार को मवेशियों भरी मिनी ट्रक को जब्त किया है जबकि इस मामले में मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि पुलिस को सुचना मिली थी बिहार से जीटी रोड बगोदर के रास्ते मिनी ट्रक से पशुओ को ठूस ठूस कर ले जाया रहा है,सुचना पर पुलिस ने औंरा के पास से ट्रक को जब्त कर लिया।