बिदुपुर: बिदुपुर में दरवाजे पर सो रहे वृद्ध पर जानलेवा हमला, ब्लेड से गला और कलाई काटी
बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकलातीप धर्मपुर गांव में सोमवार की रात एक 65 वर्षीय वृद्ध पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरवाजे पर सो रहे वृद्ध का ब्लेड से गला, कलाई और सीने पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।घायल की पहचान चकलातीप धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय छेदी राम के 65 वर्षीय पुत्र मंगल राम के रूप में हुई है।