चम्पावत: डीएच में रोटेशन के आधार पर 9 स्त्री रोग विशेषज्ञ देगी सेवाएं बाल रोग विशेषज्ञ की भी हुई तैनाती cm नोडल ने दी जानकारी
जिला अस्पताल में महिलाओं और शिशुओं को अब बेहतर इलाज मिल पाएगा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में रोटेशन के आधार पर 9 स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगी।साथ ही यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैभव चंद्र रमोला की तैनाती की गई है जिससे अब शिशुओं के उपचार में भी दिक्कत नहीं आएगी।