चम्पावत: सीएमओ देवेश चौहान ने डीएच व जीवन अनमोल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नवनियुक्त सीएमओ देवेश चौहान ने DH, जीवन अनमोल अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न वर्गो में जाकर मरीजों का हाल जाना। पीएमएस पीएस खोलिया से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीटी स्कैन ब्लड बैंक पर्ची काउंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉ. प्रदीप बिष्ट,डॉ.वेंकटेश द्विवेदी, चीफ फार्मासिस्ट विष्णु गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।