चम्पावत: पालबिलौन क्षेत्र के एडीसेरा में बनेगा बिजली घर, अधिकारियों ने भूमि का किया संयुक्त निरीक्षण
चंपावत जिले के पाल बिलौन के एडिसेरा में बिजली घर का निर्माण कार्य किया जाएगा। रविवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा चयनित भूमिका का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बेघराज सिंह ने बताया कि यह भूमि बिजली घर के लिए उपयुक्त है। जल्द ही इस पर बिजली घर बनाया जाएगा।