चम्पावत: कोतवाली चंपावत में शिक्षक ने जान से मारने की धमकी देने पर दी तहरीर
खटौली क्षेत्र में सहायक व्यायाम शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज खटोली के सहायक व्यायाम शिक्षक चरण सिंह ने तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि खटोली निवासी भुवन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच देने का आरोप लगाया है।