चम्पावत: चंपावत पुलीस ने जनपद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 479 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन
चंपावत पुलिस ने बृहद रूप में जनपद स्तर पर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया। रविवार को चंपावत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत 479 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही बिना सत्यापन कराई जाने वाले मजदूरों को काम पर रखने वाले दो ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 11000 रुपए का चालान किया गया। सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की गई।