चम्पावत: चौकी मैं घटोत्कच महोत्सव को लेकर पहली बैठक का हुआ आयोजन
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह बोहरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्र में होने वाले महोत्सव को इस बार भव्य बनाया जाएगा । बैठक में कोषाध्यक्ष नीरज जोशी ने पिछले वर्ष हुए आय व्यय का ब्यौरा दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी संरक्षक डॉ. भुवन चंद्रजोशी, गोविंद सामंत आदि मौजूद रहे।