कुशलगढ़: कुशलगढ़ में मतदान से पहले पुलिस का ‘एक्शन प्लान’, एसपी सुधीर जोशी ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
नगर पालिका परिषद के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मतदान से एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कुशलगढ़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर के 20 मतदान केंद्रों पर 8842 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 3 केंद्र संवेदनशील हैं। एसपी ने प्राथमिक विद्यालय पांडवसाथ, प्राथमिक विद्यालय पांडवसाथ-2 और उच्च