मंझनपुर: फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाले तीनों आरोपी मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार, मंझनपुर में एसपी ने किया खुलासा
कौशाम्बी जनपद की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फिरौती के लिए एक नाबालिग बच्चे के अपहरण की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 3 अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही एक शस्त्र, कार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये जानकारी एसपी ने मंझनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है।