मंझनपुर: पहाड़पुर कोदन गांव से बालक के अपहरण मामले में तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस टीम को मिला ₹1.10 लाख का इनाम
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव से शनिवार रात करीब 11 बजे अगवा किए गए 13 वर्षीय बालक प्रतीक को पुलिस ने अदम्य साहस और मुस्तैदी दिखाते हुए एक मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करारी थाना क्षेत्र के तीन अपराधी — सुभाष विश्वकर्मा, गुड्डू और शेरा यादव — प्रतीक को अपाचे बाइक से अगवा कर कार में ले जा रहे थे।