प्रतापगढ़: डीएम ने उतरास गांव के किसान पर पराली जलाने के मामले में लगाया जुर्माना, कंबाइन मशीन जब्त करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सोमवार शाम 4.30 बजे मंगरौरा ब्लॉक के उतरास गांव में पराली जलाते किसान भानु सिंह को चेतावनी देते हुए ₹15,000 का जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। निरीक्षण में बिना एसएमएस के धान काटती दो कंबाइन मशीनें पाई गईं, जिन्हें जब्त करने के आदेश दिए। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए।