प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने अचलपर समेत विभिन्न सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अचलपर समेत विभिन्न साधन सहकारी समितियों व खाद बीज दुकानों का सोमवार शाम 4.15 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता रखने व किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या जमाखोरी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।