प्रतापगढ़: जमीन विवाद में डीएम आवास पर आत्महत्या का प्रयास, 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी आवास के निकट एक व्यक्ति रविवार को जमीन विवाद के चलते पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने समय पर पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास विफल कर दिया और अविनाश औऱ राजाराम जैसवाल को गिरफ्तार किया। मौके से पेट्रोल भरा डिब्बा और माचिस बरामद की गई।नगर कोतवाल ने बताया की सोमवार शाम 4 बजे दोनों को जेल भेज दिया गया।