जमुई के आवासीय रामकृष्ण स्कूल प्रकरण में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच का किया मांग,
शहर के गांधी नगर स्थित आवासीय रामकृष्ण स्कूल में हुई हालिया घटना को लेकर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, जमुई ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच कराने की जिला व पुलिस प्रशासन से मांग की है। साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका पर भरोसा जताया है। इस संबंध में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है।
एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर कानून के अनुरूप उचित कार्रवाई संभव होगी।
एसोसिएशन ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। संगठन ने कहा कि उसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और निष्कर्षों का एसोसिएशन सम्मान करेगी तथा कानूनसम्मत कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करेगी। एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विद्यालय परिसर में अनियंत्रित भीड़ के प्रवेश को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है। एसोसिएशन ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालय परिसर में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, जिससे वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो। बच्चों की सुरक्षा विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और प्रशासन सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
एसोसिएशन ने मामले को लेकर लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। संगठन ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने देना आवश्यक है, जांच में सहयोग करना चाहिए। एसोसिएशन ने प्रशासन से तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, संगठन उनका सम्मान करेगा और कानून के अनुसार होने वाली कार्रवाई का समर्थन करेगा।
दरअसल तीन दिन पहले एक छा^त्रा ने आवासीय रामकृष्ण विद्यालय के डायरेक्टर पर छे^/ड़^खा^नी का आरोप लगाया था। जबकि स्कूल के डायरेक्टर ने इस आरोप को साजिश के तहत फंसाने और बदनाम करने की बात कही थी। मामले में पुलिस ने हालात की नजाकत को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर डायरेक्टर को जेल भेज दिया था। इसी मामले की निष्पक्ष जांच करने की प्राइवेट स्कूल एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मांग की है। #jamuitopnews #jamuinews #school #SchoolCommunity #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 16, 2026