कोटा में दीवाली से पहले प्रसाशन की मिलावट पर बड़ी कार्रवाई,
दुकान में छिपाकर रखा बीस क्विंटल संदिग्ध मिल्क केक-मावा जब्त,
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल
कोटा में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल संदिग्ध मिल्क केक और मावा जब्त किया है। मामला किशोरपुरा थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का है। सूचना पर पुलिस और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से भेजी गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दुकान में करीब 20 क्विंटल संदिग्ध मिल्क केक और मावा रखा मिला। इसके बाद खाद्य सुरक्षा दल ने दुकान को सील कर दिया। वहीं 31 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान में रखी खाद्य सामग्री के सैंपल लिए और करीब 20 क्विंटल संदिग्ध मिल्क केक एवं मावा को सीज करने की कार्रवाई की। दुकान को जमना शंकर राठौर ने किराये पर लिया हुआ था।
Sangod, Kota | Oct 31, 2026