बारां के छबड़ा में चुनाव से पहले अलर्ट पुलिस प्रसाशन, विशेष अभियान में 15 जने गिरफ्तार
ऑपरेशन विजयादशमी के तहत कार्रवाई, 200 व्यक्ति चिन्हित; सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर।
पंचायतीराज चुनाव-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए सीआई राजेश कुमार खटाना के नेतृत्व में छबड़ा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 15 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अब तक 200 व्यक्तियों को चिन्हित किया है। वहीं, पिछले दो दिनों में 31 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चुनाव को प्रभावित करने वाली भ्रामक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।
पुलिस ने आमजन से भयमुक्त होकर मतदान करने और आचार संहिता की पालना करने की अपील की है।
#Chhabra #BaranPolice #RajasthanPolice #OperationVijayadashmi #PanchayatiRajElection2026
Sangod, Kota | Oct 31, 2026