बुढ़ार: बागेश्वर धाम में भक्त बनकर पहुंची पुलिस, मेस में खाना खाते ही आरोपी गिरफ्तार
Burhar, Shahdol | Aug 17, 2026 रामपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी लल्ला उर्फ राजकुमार शर्मा को पकड़ने शहडोल पुलिस ने तीन दिन तक बागेश्वर धाम में भक्त बनकर निगरानी की। आरोपी जैसे ही अन्नपूर्णा मेस में खाना खाने पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। 13 जुलाई को रज्जन उर्फ भूपेंद्र कहार की गोली मारकर हत्या हुई थी। दो सहयोगी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। जानकारी सोमावर शाम 6 बजे सामने आई है।