Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
बीजेपी
भाजपा
विधायक
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
Haryana
शादी
Crimenews
Bhind
Breaking
Election
Politics

जाम और दूरी बनी समस्या, मोहन नगर में पुलिस चौकी की मांग तेज

Palwal, Palwal | May 12, 2026
📍 पलवल के मोहन नगर क्षेत्र में पुलिस चौकी नहीं होने के कारण बढ़ती वारदातों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। मोहन नगर निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी, झगड़े और अन्य घटनाओं को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं। लोगों के अनुसार सबसे नजदीकी किठवाड़ी पुलिस चौकी काफी दूर पड़ती है, जिससे पुलिस के पहुंचने में देरी हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किठवाड़ी फ्लाईओवर पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाती। इसी समस्या को लेकर आज मोहन नगर के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर पलवल के पुलिस अधीक्षक यानी SP साहब को लिखित ज्ञापन सौंपा। लोगों ने मांग की है कि मोहन नगर क्षेत्र में जल्द से जल्द नई पुलिस चौकी स्थापित की जाए ताकि अपराधों पर रोक लग सके और क्षेत्रवासियों को सुरक्षा मिल सके।
जाम और दूरी बनी समस्या, मोहन नगर में पुलिस चौकी की मांग तेज - Palwal News