Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
pk487801
रेवाड़ी में मोबाइल पर साइकिल फ्री # 10 गिफ्ट साथ लेकर जाना जल्दी आओ जल्दी पाओ
Rewari, Rewari
| Oct 28, 2026
MORE NEWS
रेवाड़ी में भी घट सकती है नीले ड्रम वाली घटना#पुलिसकर्मी पर वकील की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का आरोप
Rewari, Rewari | Oct 29, 2026
रेवाड़ी में भी घट सकती है नीले ड्रम वाली घटना#पुलिसकर्मी पर वकील की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का आरोप
Rewari, Rewari | Oct 29, 2026
सह-प्रभारी चिरंजीव राव की कांग्रेस नेताओं ने थपथपाई पीठ, के.सी. वेणुगोपाल के सामने गोविंद डोटासरा ने की तारीफ पंचायत चुनावों में सबसे ज्यादा सक्रिय सह-प्रभारी रहे चिरंजीव राव, लगातार दौरे और बैठकों के लिए सराहना; सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी की तारीफ 1 नवंबर की रैली के लिए भी चिरंजीव राव ने झोंकी ताकत रेवाड़ी। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, रेवाड़ी के पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव की राजस्थान में पार्टी के सह-प्रभारी के रूप में सक्रियता और कार्यशैली की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सराहना की है। जयपुर में कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चिरंजीव राव के कामकाज की तारीफ करते हुए उनकी सक्रियता का विशेष रूप से उल्लेख किया। राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी उनके प्रयासों की सराहना की। गोविंद सिंह डोटासरा ने चिरंजीव राव की संगठनात्मक सक्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि वे सबसे ज्यादा सक्रिय सह-प्रभारी रहे हैं। पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा दौरे किए और लगातार बैठकें लेकर पार्टी के काम को आगे बढ़ाया। चुनावी गतिविधियों में उनकी भागीदारी, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों को वरिष्ठ नेताओं ने सराहा। के.सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं द्वारा चिरंजीव राव के कामकाज की प्रशंसा को उनकी संगठनात्मक भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान में पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के बाद से चिरंजीव राव लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। वे राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलेट सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। पार्टी की बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनाव संबंधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी लगातार बनी हुई है। पंचायत चुनावों के दौरान उनके लगातार दौरों और बैठकों का उल्लेख स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा किया जाना उनकी सक्रियता को लेकर चर्चा का विषय बना है। चिरंजीव राव की खासियत यह भी है कि राजस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्होंने हरियाणा कांग्रेस की गतिविधियों से दूरी नहीं बनाई है। वे राजस्थान में पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने के साथ-साथ हरियाणा में भी कांग्रेस के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रेवाड़ी जिले में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ता बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उनका लगातार संपर्क बना रहता है। उनके आह्वान और मार्गदर्शन में स्थानीय कार्यकर्ता कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटते हैं तथा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास करते हैं। वे कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर देते हैं। राजस्थान में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ-साथ हरियाणा में भी सक्रिय रहना उनके व्यस्त कार्यक्रमों और पार्टी के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को दर्शाता है। *1 नवंबर की रैली के लिए चिरंजीव राव ने झोंकी ताकत* कांग्रेस पार्टी आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली’ आयोजित कर रही है। रैली को सफल बनाने के लिए चिरंजीव राव हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए हुए हैं। राजस्थान में पार्टी की जिम्मेदारियों के बीच वे रेवाड़ी, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को भी रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि हरियाणा और राजस्थान से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली पहुंचें। चिरंजीव राव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि प्रत्येक मतदाता का वोट सुरक्षित रहे और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसी उद्देश्य से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली’ आयोजित कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली की तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें। चिरंजीव राव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
Rewari, Rewari | Oct 29, 2026
रेवाड़ी में भी घट सकती है नीले ड्रम वाली घटना#पुलिसकर्मी पर वकील की पत्नी से अवैध संबंध बनाने का आरोप
Rewari, Rewari | Oct 29, 2026
भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है#सिद्धार्थ यादव हँसी में भी मेरा बड़ा परिवार है#सिद्धार्थ यादव राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनने के बाद पहली बार हांसी पहुंचे सिद्धार्थ यादव का सर्वसमाज ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हांसी, 25 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक श्री सिद्धार्थ यादव रविवार को हांसी में आयोजित जनसंवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके प्रथम हांसी आगमन पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सर्वसमाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। हांसी पहुंचने से पूर्व महम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात गांव माढ़ा में सिद्धार्थ यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा हमें ऐसे महान राष्ट्रनायकों से मिलती है। इसके उपरांत सिद्धार्थ यादव हांसी स्थित सुभाष ड्रामेटिक क्लब जींद चौक में आयोजित जनसंवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां हांसी की समस्त सरदारी, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हांसी में उनके प्रथम आगमन को लेकर स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ यादव ने कहा “मेरा परिवार हँसी में है यह तो पता था, पर इतना बड़ा और इतना ताकतवर परिवार है यह नहीं पता था।” उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा और संगठन है, जहां सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं की ऊर्जा, किसानों की मेहनत और प्रदेश की उद्यमशीलता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी। हांसी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए सिद्धार्थ यादव ने कहा कि यह क्षेत्र वीरता, स्वाभिमान और सामाजिक एकता की समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हांसी और हिसार क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं तथा युवाओं के लिए नए अवसर, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपने अभिनंदन के लिए हांसी की समस्त सरदारी एवं सर्वसमाज का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “हांसी की जनता ने आज जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। आप सभी का यह विश्वास मुझे और अधिक ऊर्जा के साथ समाज एवं संगठन की सेवा करने की प्रेरणा देता है।” कार्यक्रम में मनजीत सिंह जमावड़ी, जेसी सर्वेश सैनी, एडवोकेट राजेश रामपुरा, जिला पार्षद यादवेन्द्र, वसुमेर यादव ढाणी पीरान, रतन यादव जमावड़ी, संदीप नायक, दीपक सरपंच, बिल्लू सरपंच, बिल्लू यादव, चन्द्रभान प्रधान, सुरजीत यादव, नरेश यादव, हरेन्द्र, अनिल बामल (पूर्व सरपंच), सुमेर सरपंच जमावड़ी, सुरेन्द्र सरपंच रामपुरा तथा एडवोकेट श्योमेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Oct 29, 2026
"वोट बचाओ - देश बचाओ"#1 नवंबर को#दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली#राहुल गांधी की रैली का निमंत्रण लेकर रेवाड़ी पहुंचे#कांग्रेस के ऑब्जर्वर राजेश लिलोठिया चुनावों में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली का निमंत्रण लेकर रेवाड़ी पहुंचे कांग्रेस ऑब्जर्वर राजेश लिलोठिया। यहां पूर्व मंत्री जगदीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद लिलोठिया ने संत रविदास मंदिर में मत्था टेका और कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेसवार्ता की। इसमें नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, शहरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी और अन्य नेता मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Oct 29, 2026
स्वर्गीय रुखसार महंत(किन्नर)की चेला#जैकी महंत(किन्नर) ने दीपावली के शुभ अवसर पर#रेवाड़ी शहर के मेन बाजार#गोकल बाजार #घंटेश्वर मंदिर वाली मार्किट में व्यापारियों को दिया शुभ आशीर्वाद#व्यापारियों ने खुश होकर दिया नेग#जैकी महंत ने #असामाजिक तत्वों को दिया एक महत्वपूर्ण संदेश
Rewari, Rewari | Oct 29, 2026
पुलिस शहीद दिवस व झंडा दिवस: रेवाड़ी पुलिस ने गवर्मेंट कॉलेज बावल में सेमिनार आयोजित कर विद्यार्थियों को दिया कम्युनिटी पुलिसिंग व कानून व्यवस्था का संदेश रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। -एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में 21 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं जन-जागरूकता कार्यक्रम -औपनिवेशिक दौर से निकलकर अब लोकतांत्रिक और नागरिक-केंद्रित व्यवस्था के तहत कार्य कर रही है पुलिस: निरीक्षक रणवीर सिंह -कॉलेज प्राचार्या डॉ. निमिता और प्रो. डॉ. किरण ने विद्यार्थियों को पुलिस के त्याग और बलिदान से कराया अवगत पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 'पुलिस शहीद दिवस एवं झंडा दिवस' पखवाड़ा श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रबंधक थाना बावल निरीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बावल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली, सामाजिक उत्तरदायित्वों तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान के प्रति एक सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण विकसित करना था। जनसेवा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप कार्य कर रही पुलिस: एसएचओ रणवीर सिंह विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक रणवीर सिंह ने कहा कि आज की पुलिस व्यवस्था औपनिवेशिक मानसिकता (Colonial Era) से बहुत आगे निकल चुकी है। अब पुलिस राजतंत्र के डंडे की बजाय प्रजातांत्रिक मूल्यों और मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर जनता के सेवक के रूप में कार्य करती है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मजबूत 'चेक एंड बैलेंस' प्रणाली मौजूद है, जहां थाना प्रभारी के ऊपर उप पुलिस अधीक्षक और उनके ऊपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर प्रत्येक गतिविधि की निरंतर निगरानी की जाती है। निरीक्षक रणवीर सिंह ने पुलिस के सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क जाम, जन-आंदोलन, कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बिजली-पानी जैसी बुनियादी नागरिक समस्याओं के समय भी पुलिस सदैव सहायता के लिए अग्रिम पंक्ति में तैनात रहती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान आम नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने दिन-रात मुस्तैद रहकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। कानून हाथ में न लेने और धैर्य रखने की अपील एसएचओ बावल ने युवाओं को समझाते हुए कहा कि पुलिस भी इसी समाज का एक अभिन्न अंग है। कई बार लोग त्वरित न्याय की उम्मीद में सड़कों को जाम कर देते हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा होती है। किसी भी कानूनी प्रक्रिया या जटिल समस्या की निष्पक्ष जांच और समाधान में समय लगता है; उसका तुरंत समाधान संभव नहीं होता। कानून का पालन कराना और उसे लागू करना पुलिस का दायित्व है ताकि समाज शांतिपूर्वक जीवन यापन कर सके। उन्होंने कहा कि मानवीय स्वभाव के अनुसार निर्णयों में त्रुटि संभव है, लेकिन विभाग के अधिकांश पुलिसकर्मी अपने सुख-चैन का त्याग कर समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए जीवन समर्पित कर देते हैं। विभाग में आमजन के साथ संवाद और सामंजस्य बढ़ाने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को समय पर न्याय और सुरक्षा मिल सके। शहीदों के बलिदान को किया गया नमन इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निमिता तथा अंग्रेजी प्राध्यापिका डॉ. किरण ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पुलिस शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, समाज में शांति बनाए रखने और एक जागरूक नागरिक के रूप में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र आयोजित कर उनके प्रश्नों व जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
Rewari, Rewari | Oct 28, 2026