मुख्यमंत्री सुक्खू के चुराह दौरे को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, 4 नवंबर को करेंगे रात्रि ठहराव
क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों का लेंगे जायजा, आम जनता से करेंगे सीधा संवाद
चंबा। 31 अक्टूबर 2026
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 नवंबर को चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री का चुराह में रात्रि ठहराव भी प्रस्तावित है। ऐसे में इस दौरे को क्षेत्र के विकास और लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और लोगों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
मांग पत्र के माध्यम से उठेंगी क्षेत्र की समस्याएं
यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि चुराह क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
रात्रि ठहराव के दौरान जनता से होगा सीधा संवाद
मुख्यमंत्री का चुराह विधानसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव इस दौरे का विशेष पहलू रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, विकास कार्यों और आम जनता की समस्याओं को नजदीक से जानेंगे। साथ ही लोगों से सीधा संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को सुनेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा चुराह की विकास संबंधी आवश्यकताओं और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए नई दिशा प्रदान करेगा।
बाइट: यशवंत सिंह खन्ना, प्रदेश महासचिव, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
#Yaswantsinghkhana
Tribal Live News
सच के साथ, निडर, निष्पक्ष और बेखौफ।
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026