आबू रोड: माउंटआबू नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा से 4 बार पार्षद रहे सुनील आचार्य ने दाखिल किया नामांकन
माउंट आबू। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली।भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए चार बार पार्षद रह चुके सुनील आचार्य को प्रत्याशी बनाया है। सुनील आचार्य ने रिटर्निंग अधिकारी राहुल