तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील से समय पर प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा, छात्र व युवा परेशान
क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुँचे छात्र व युवा आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र आदि के लिए परेशान दिखे। उनका कहना था कि सरकार कई तरह की भर्तियां निकाल रही। जिसमे आवेदन करने के लिए उन्हें विभिन्न तरह के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है, लेकिन विभिन्न कारणों से उन्हें यह प्रमाण पत्र तमकुहीराज तहसील से प्राप्त नहीं हो पा रहा।